Bihar BEd CET 2023 Admit Card Released : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की तरफ से आज यानी 30 मार्च को बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बिहार बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BEd CET 2023 Admit Card Released : Overview
Name of the Entrance Exam | Welcome to Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET BED)-2023 |
Name of the Nodal University | Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga |
Name of the Article | Bihar BEd CET Admit Card 2023 |
Type of Article | Admit Card |
Live Status of Bihar BEd CET Admit Card 2023 | RELEASED |
Bihar BEd CET Admit Card 2023 Will Release On? | 30th March, 2023 |
Date of Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET-BED)-2023? | 8th April, 2023 ( Saturday ) |
Mode of Exam | Ofline |
Venue of Exam | Metioned In Your Admit Card |
राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd-2023) के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
Dates | Upcoming Exam Dates |
---|---|
30 Mar ’23 | Bihar B.Ed CET 2023 Admit Card (link active) |
8 Apr ’23 | Bihar B.Ed CET Exam |
Jul ’23 | Bihar B.Ed CET ResultTENTATIVE |
Dates | Past Exam Dates |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो विद्यार्थी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07314629842 व ईमेल आईडी helpdeskcetbed2023@ gmail. com पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। 10.30 के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
Bihar Bed CET 2023 Admit card – ऐसे करे डाउनलोड
- सबसे पहले कैंडिडेट्स बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- फिर आप एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी मे आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी ले लें।
बिहार बीएड एग्जाम पैटर्न 2023
उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार बीएड सीईटी 2023 एग्जाम में शामिल होने से पहले आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना जरूरी है। बिहार सीईटी 2023 एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- एग्जाम मोड – ऑफलाइन (ओएमआर शीट)
- कुल समय – 2 घंटे
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- कुल प्रश्न – 120
- कुल अंक – 120
बिहार बीएड एग्जाम सिलेबस 2023
- सामान्य अंग्रेजी – 15 प्रश्न
- सामान्य हिंदी – 15 प्रश्न
- लॉजिकल एवं एनालिटिकल रीजनिंग – 25 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान – 40 प्रश्न
- टीचिंग लर्निंग एनवायरनमेंट – 25 प्रश्न
बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार biharcetbed-lnmu.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा।