Current Affairs of 26th March 2022: Today Section provides latest and Best Daily Current Affairs for UPSC, PCS, Banking, IBPS, SSC, Railway, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, and other competition exams.
Guys,If you are preparing for Government Job Exams, then it is very important for you to read the Daily Current Affairs. All the important updates based on current affairs are included in this Daily Current Affairs
Daily Current Affairs Of 26th March2022 and Download pdf
रामनाथ कोविंद ने INS वलसुरा को किया प्रेसिडेंट्स कलर्स से सम्मानित
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 मार्च 2022 को भारतीय नौसेना जहाज (INS) वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर्स से सम्मानित किया।
- 1942 में स्थापित, INS वलसुरा भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है।
- प्रेसिडेंट्स कलर्स एक सैन्य इकाई को शांति और युद्ध दोनों में राष्ट्र को प्रदान की गई असाधारण सेवा के सम्मान में दिया जाता है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी पहुंचे भारत
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 25 मार्च 2022 को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
- पैंगोंग झील क्षेत्र में गतिरोध शुरू हुआ और उसके बाद में 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में हिंसक मुठभेड़ भी हुई थी।
- दोनों देश, भारत और चीन दोनों देशों में भारत-चीन सभ्यता संवाद’ आयोजित करने पर सहमत हुए।
दिल्ली 3000 एकड़ भूमि पर करेगी 17 विश्व स्तरीय शहरी जंगलों का निर्माण
- 24 मार्च 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में 17 शहरी जंगलों को “विश्व स्तरीय” शहरी जंगलों में बदलने का निर्देश दिया।
- इस योजना के तहत दिल्ली में 16828 पार्कों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
- अब तक 6,396 पार्कों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।
- दिल्ली सरकार ने दिल्ली को एक आधुनिक और टिकाऊ शहर बनाने के लिए Delhi@2047 के अपने विजन के तहत सामुदायिक पार्क पहल शुरू की है।
उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से सबसे बड़े परीक्षण में किया नए ICBM का प्रक्षेपण
- उत्तर कोरिया ने 24 मार्च 2022 को एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी ।
- मिसाइल को गुरुवार की दोपहर को सुनान से दागा गया था और इसकी मारक क्षमता 6,200 किलोमीटर थी।
- वह Hwasong – 17, एक विशाल ICBM थी, जिसका पहली बार अक्टूबर 2020 में अनावरण किया गया था।
- उत्तर कोरिया 15 अप्रैल को संस्थापक किम ॥ सुंग के जन्म की 110वीं वर्षगांठ मनाएगा।
- CBM या उपग्रह का प्रक्षेपण समारोह का हिस्सा है।
BYJU’S बना FIFA विश्व कप कतर 2022 का आधिकारिक प्रायोजक
- एड-टेक कंपनी BYJU’S को 24 मार्च 2022 को FIFA विश्व कप कतर 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में नामित किया गया है।
- 2022 FIFA विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर, 2022 तक कतर में आयोजित किया जाएगा।
- FIFA, सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फुटबॉल की शक्ति का उपयोग करने के लिए समर्पित है।
COAS ने डोगरा रेजीमेंट की इकाइयों को भेंट किए प्रेसिडेंट्स कलर्स
- 24 मार्च 2022 को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, फैजाबाद (UP) में डोगरा रेजिमेंट की दो बटालियनों को थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किया।
- सेना प्रमुख ने सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में डोगरा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की।
- डोगरा रेजीमेंट की 20 DOGRA और 21 DOGRA बटालियनों को प्रेसिडेंट्स कलर्स भेंट किया गया।
21वें टेलीकॉम लीडरशिप फोरम में C-DOT को ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
- 24 मार्च 2022 को टेलीकॉम लीडरशिप फोरम के 21वें संस्करण में C-DOT को वॉयस एंड डेटा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- CCSP CDOT का कॉमन सर्विस प्लेटफॉर्म – वनएम2 एम आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म IoT / M2M में समाधान विकसित करने और तैनात करने के लिए एक मानक-आधारित दृष्टिकोण प्रदान करता है।
- स्मार्ट सिटी मशीन टू मशीन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (M2M/IoT) ऐप्लिकेशनों के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक हैं।
विंग्स इंडिया 2022 ने हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर भरी उड़ान
- नागरिक विमानन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन विंग्स इंडिया 2022 आज हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू हो गया।
- ‘द आउटलुक: एविएशन फाइनेंसिंग एंड लीजिंग’, ‘एयर कार्गो, रेजिलिएंट इन पैराडाइम शिफ्ट: ए परफेक्ट इलस्ट्रेशन’, और ‘मेकिंग इंडिया ए ग्लोबल ड्रोन हब बाय 2030: इश्यूज एंड वे फॉरवर्ड’ पर पैनल चर्चा हुई।
- निजी एयरलाइंस की योजना अगले 5 वर्षों में 900 से अधिक विमान जोड़ने की है।
MoD ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने हेतु BRO पर्यटन वेबसाइट का किया उद्घाटन
- श्री राजनाथ सिंह ने 24 मार्च 22 को नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (BRO) पर्यटन पोर्टल (https://marvels.bro.gov.in) का उद्घाटन किया।
- वेबसाइट का उद्देश्य BRO द्वारा निर्मित सड़क अवसंरचना परियोजनाओं के लिए निर्देशित पर्यटन की ई-बुकिंग की सुविधा प्रदान करना है।
- उमलिंग ला पास में दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन चलाने योग्य सड़क, अत्याधुनिक सेला सुरंग और नेचिफू सुरंग कुछ परियोजनाएँ हैं जिन्हें शामिल किया जायेगा।
ऋचा एम. ने किया अनफिल्ड बैरल्स इंडियाज ऑयल स्टोरी नामक पुस्तक का विमोचन
- वित्तीय पत्रकार ऋचा मिश्रा की “अनफिल्ड बैरल्स: इंडियाज ऑयल स्टोरी” (ब्लूम्सबरी) पिछली आधी सदी में भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र के विकास की कहानी है।
- पुस्तक व्यवस्थित तरीके से भारत की अपस्ट्रीम यात्रा का . वर्णन करती है।
- यह पुस्तक केशव देव मालवीय द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है, जो 1970 के दशक में पेट्रोलियम मंत्री थे।
ओला वित्तीय सेवाओं को मजबूत करने के लिए खरीदेगा फिनटेक फर्म अवेल फाइनेंस
- 25 मार्च 2022 को ओला कैब्स ने ब्लू कॉलर वर्कफोर्स को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाले नियोबैंकिंग प्लेटफॉर्म, अवेल फाइनेंस को खरीदने के लिए सहमती व्यक्त की है।
- यह सौदा, $50 मिलियन का एक शेयर विनिमय (स्वैप ) लेनदेन है।
- भाविश अग्रवाल ओला की मूल कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं।
- 2022 में, अवेल फाइनेंस ने इसी क्षेत्र में काम कर रहे एक नियोबैंक YeLo का अधिग्रहण किया था।
Download pdf-CLICK HERE
More from us
Daily Current Affairs of 24th March 2022 – Click here
Daily current affairs of 21th March – Click here
Indian Army NCC Special Entry 2022 -Click here
Whatsapp group – Click here
Daily, Monthly, Yearly Current Affairs Digest, Daily Editorial Analysis, Free PDF’s & more, Join our Telegram- Click here